लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी जंगल से गुजर रही किसी ट्रेन की चपेट में आकर बाघिन की मौत हो गई। बुधवार को उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पाया गया। आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रैक पार करते समय बाघिन ट्रेन की चपेट में आई। सांस की नली टूटने, दिल और फेफड़े फटने जैसे घातक चोटों से बाघिन की मौत की बात सामने आई है। वन विभाग बाघिन मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है। बुधवार को रेलवे ट्रैक का मुआयना करने निकली रेलवे टीम ने बाघिन का शव पड़ा देखा तो वन विभाग को सूचित किया। बफरजोन जंगल से बांकेगंज-मैलानी रेलखंड के बीच पोल संख्या 186/14-5 के बीच शव पड़ा था। आशंका जताई गई कि रात के वक्त किसी समय बाघिन रेल लाइन पार कर रही होगी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बाघिन रेल ट्रैक से दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.