लखीमपुरखीरी, मई 6 -- दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मझगई रेंज के जंगल में मंगलवार को एक बाघिन का शव बरामद हुआ। बाघिन के शरीर पर घातक जख्मों के निशान थे। वन विभाग ने आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत की आशंका जताई है। बाघिन का शव दुधवा बफर जोन के मझगईं रेंज स्थित नौनिया बीट के आरक्षित वन क्षेत्र से बरामद किया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि बाघिन शव पर गहरे जख्म मिले हैं। उसके शरीर पर दूसरे बाघ के दांतों के गहरे निशान और नाखूनों की खरोंचें मिली हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि बाघिन की मौत किसी बड़े वयस्क बाघ के साथ हुए संघर्ष के कारण हुई है। यह भी पढ़ें- बफर रेंज में बाघ की संदिग्ध मौत उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क मिले हैं। बाघिन के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ...