लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का अनुभव अब और भी रोमांचक व ज्ञानवर्धक होने जा रहा है। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत से पहले दुधवा प्रशासन ने सभी नेचर गाइडों की कार्यप्रणाली को अपडेट किया जाएगा। इसके तहत, रिजर्व के सभी गाइडों का मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दुधवा में जंगल सफारी के दौरान नेचर गाइडों का बड़ा योगदान होता है। ये गाइड सैलानियों को न सिर्फ जंगल के बारे में बताते हैं, बल्कि वाइल्ड लाइफ की बारीकियों से भी रू-ब-रू कराते हैं। दुधवा और किशनपुर में 70 के करीब गाइड हैं। हर जंगल सफारी में गाइडों का साथ जाना जरूरी है। खास बात है कि गाइडों का काम नवंबर में पार्क खुलने के साथ ही शुरू हो जाता है और जून के महीने तक रहता है। 30 जून को पर्यटन सत्र समाप्त होने...