लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ और पुरस्कार प्राप्त नेचर गाइड नसीम बख्श का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन पर दुधवा के अधिकारियों, विशेषज्ञों और गाइडों ने शोक जताया है। नसीम ने अपनी सेवा की शुरुआत एक ड्राइवर के रूप में की, लेकिन प्रकृति के प्रति उनके जुनून और गहरी समझ ने उन्हें जल्द ही नेचर गाइड बना दिया गया। वर्ष 2013 में सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका जंगल से जुड़ाव अंतिम सांस तक बना रहा। हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज ने उनके अनुभव को भावी पीढ़ी के लिए साक्षात्कार के रूप में संरक्षित किया था। उनके कार्यकाल की कई कहानियां युवाओं को प्रेरित करती हैं। जंगल में बाघ से आमना-सामना होने पर उनकी अदम्य बहादुरी और सूझबूझ आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। वे न केवल पक्षियों की पहचान में माह...