दुधवा के गौरीफंटा रोड पर हाथियों के झुंड का कब्जा, राहगीरों पर दौड़े
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब घने जंगल से निकलकर हाथियों का एक विशाल झुंड सीधे मुख्य सड़क पर आ धमका। इस दौरान सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के मजदूरों और वहां से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि सभी ने समय रहते सुरक्षित दूरी बना ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त दुधवा-गौरीफंटा मार्ग के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य के तहत सपोर्ट वॉल बनाने का काम चल रहा था। कई मजदूर काम में जुटे हुए थे। इसी बीच अचानक हाथियों का झुंड चिंघाड़ते हुए उनकी तरफ बढ़ने लगा। हाथियों को इतनी नजदीक देखकर मजदूरों के होश उड़ गए। वे अपने फावड़े, तसले और अन्य औजार मौके पर ही छोड़कर जान बचाने के लिए पीछे की तरफ दौड़ पड़े। सड़क पर हाथियों की आमद होते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.