दुधवा के गैंडे को पहनाया गया रेडियो कॉलर
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- ऊर्जा बाड़े से बाहर छोड़े गए दुधवा के गैंडे के क्षतिग्रस्त रेडियो कॉलर को दुरुस्त किया गया। उसे दोबारा आईडी पहनाई गई। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के अंतर्गत बीते 23 और 24 मार्च को एक विशेष परियोजना के तहत चार गैंडों को उनके बाड़े से बाहर स्वच्छंद विचरण के लिए मुक्त किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इन सभी के गले में सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाए गए थे। हालांकि, तकनीकी कारणों या आपसी संघर्ष की वजह से इनमें से एक गैंडे का रेडियो कॉलर क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक करने में कठिनाई आ रही थी। रेडियो कॉलर गिरने की सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन और विशेषज्ञों की टीम सक्रिय हो गई। सघन कॉम्बिंग के बाद गैंडे को चिन्हित किया गया और विशेषज्ञों की निगरानी में उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से नया रेडियो कॉलर पहना दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.