संवाददाता, अप्रैल 4 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में इन दिनों 'गब्बर' नाम का बाघ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नाम भले ही फिल्म शोले के विलेन की याद दिलाता हो, लेकिन यह गब्बर वन विभाग के लिए किसी हीरो से कम नहीं। किशनपुर सेंचुरी के घने जंगलों में रहने वाला यह बाघ अपनी दमदार कद-काठी, मजबूत चाल-ढाल और राजसी अंदाज के कारण अलग पहचान बना चुका है। वन विभाग ने इसे दुधवा का सबसे ताकतवर बाघ घोषित किया है। अधिकारियों के अनुसार, गब्बर न केवल शारीरिक रूप से बेहद मजबूत है, बल्कि उसका इलाका भी अन्य बाघों की तुलना में सबसे बड़ा है। कैमरा ट्रैप से मिली जानकारी के अनुसार वह अकेले शिकार करता है और जंगल के संसाधनों पर उसका दबदबा है। हिरण और सांभर जैसे शाकाहारी जानवरों का शिकार करते हुए उसे कई बार देखा गया है, लेकिन मानव बस्तियों की ओर उसका कोई रुझान नहीं ह...