लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में एक प्रयोग के तहत ऊर्जा बाड़े के बाहर छोड़े गए गैंडों की रेडियो कॉलर आईडी अब दुधवा प्रशासन हटाएगा। इसके लिए 19 से 21 दिसंबर के बीच की तारीख तय की गई है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए असम से गैंडा विशेषज्ञ दुधवा में बुलाए जाएंगे। दुधवा में करीब एक साल पहले चार गैंडों को राइनो एरिया से हटाकर खुले जंगल में छोड़ा गया था। उन पर निगरानी रखने के लिए उनको बकायदा रेडियो कॉलर आईडी भी लगाई गई थी। अब तक दुधवा प्रशासन उन पर सीधी नजर रख रहा था। इस बीच अब उनको लगाई गई कॉलर आईडी हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। दुधवा के निदेशक डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि चार गैंडे अवमुक्त किए गए थे। इनकी कॉलर आईडी अब हटाई जाएगी। यह एक लंबी प्रक्रिया है। इसके लिए 19 से 21 दिसंबर के बीच की डेट तय की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.