रिषिकेष, फरवरी 20 -- लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे दूधली-देहरादून रोड चौड़ीकरण का कार्य क्षेत्रवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। कार्य की सुस्त रफ्तार और विभागों के बीच आपसी समन्वय की कमी के कारण स्थानीय जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों दूधली-देहरादून रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसकी सुस्त रफ्तार को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। समाजसेवी और सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा ने कहा कि निर्माण कार्य के नाम पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का हम स्वागत करते हैं, लेकिन यह लोगों की जान की कीमत पर नहीं होना चाहिए। न पानी साफ मिल रहा है और न ही सड़क पर चलने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पेयजल निगम की लाइनें जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.