प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- मीरापुर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, पति अैर उसके घरवालों ने दुधमुंहे बेटे को छीनकर उसे घर से भगा दिया। आरोप यह भी है कि ससुराल आई उसकी मां व अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। मां के कपड़े तक फाड़ दिए गए। अतरसुइया के मीरापुर निवासी स्वर्गीय कालीदीन की बेटी मंजू की तहरीर के मुताबिक उसकी शादी 2019 में टीचर कॉलोनी शासनी अलीगढ़ निवासी गजराज सिंह के बेटे धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व उसके घरवाले प्रताड़ित करते थे। दो पुत्रियों के बाद बीते अप्रैल माह में उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ससुरालियों की प्रताड़ना की शिकायत अपने मायके में की तो सुषमा, कुंती और धर्मेंद्र अलीगढ़ पहुंचे। ससुरालियों ने इनके साथ मारपीट की और उसकी मां के कपड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.