आरा, अगस्त 9 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। पति की मौत के बाद अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए गुहार लगा रही पीड़िता की शिकायत पर बबुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई कर रिश्ते में लगने वाली सास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मिहला पचरुखिया गांव निवासी सोहन बिंद की पत्नी सुखली देवी है। बताया जाता है कि पीड़िता की पति की मौत के बाद उसका पांच माह का दुधमुंहा बच्चा उससे अलग कर लिया गया था। आरोप है कि बच्चे को उसकी मां से अलग अपने पास रखा जा रहा था। मां अपने कलेजे के टुकड़े को वापस पाने के लिए लगातार गुहार लगा रही थी। दुधमुंहे बच्चे की मां से अलग होने की खबर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया था। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और कार्रवाई कर बच्चे को अगले दिन सकुशल बरामद करते हुए सुखली देवी को गिरफ्तार कर लि...