कुशीनगर, अप्रैल 30 -- तरयासुजान (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहीं नरेन्द्र गांव में दो दिन पूर्व छह माह के दुधमुंहे बेटे का गला घोंटने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हरदोई जिले के रहने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। उधर, बुधवार देर शाम बच्चे का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।जवहीं नरेन्द्र निवासी रेशमी खातून पुत्री नूरमुहम्मद की शादी चार वर्ष पूर्व हरदोई जिले के हरदोई नगरपालिका क्षेत्र निवासी सलमान पुत्र रज्जाक के साथ हुई थी। एक माह पूर्व अपने छह माह के बेटे जीशान के साथ रेशमी खातून अपने मायके चली आई। पत्नी बेटे के पीछे कुछ दिन पहले पति भी हरदोई से जवही नरेंद्र गांव आकर रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.