कौशाम्बी, जनवरी 3 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चम्पहा चौकी अंतर्गत जयंती का पूरा गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना हो गई। एक दुधमुहे बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ी और मौत हो गई। मासूम की मौत का कारण परिजनों ने ठंड लगना बताया है। जयंतीपुर गांव निवासी कमल यादव का लगभग दो वर्षीय पुत्र शुक्रवार रात अचानक अस्वस्थ हो गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की आसामयिक मौत से पिता कमल यादव व माता का रो-रोकर हाल बेहाल है। शनिवार की सुबह परिजनों ने उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.