सोनभद्र, जून 13 -- दुद्धी। स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों ने सीएचसी में जनरेटर की सुविधा न होने की शिकायत की थी। इस मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लेते हुए संबंधितों को शीघ्र व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़ा जनरेटर चालू कर दिया गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...