दुद्धी सीएचसी भवन का छज्जा गिरा, हादसा टला
सोनभद्र, मई 12 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अधीक्षक कार्यालय भवन का छज्जा सोमवार की रात गिर गया। संयोग अच्छा था कि छज्जा रात में गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लगभग 50 वर्ष पूर्व बना सीएचसी भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। नए भवन निर्माण के लिए पूर्व में पत्र लिखा जा चुका है। भवन की जर्जर स्थिति को देखकर यह स्पष्ट है कि यह ढांचा काफी पुराना हो चुका है और इसकी छतों से कंक्रीट के हिस्से लगातार अलग हो रहे हैं। घटना के समय यदि कोई व्यक्ति या मरीज वहाँ से गुजर रहा होता या वहाँ खड़ा होता तो उसके जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील और व्यस्त सार्वजनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.