सोनभद्र, जनवरी 9 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र दुद्धी से आठ बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड़ के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनप्रतिनिधियों, नेताओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गार्ड आफ ऑनर की सलामी के बाद उनके शव को गोंडी रीति रिवाज से उनके घर के पास ही दफनाया गया। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड़ का गुरुवार की दोपहर पीजीआई लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुवार की रात उनका शव सपा कार्यालय पर पहुंचा, जहां सैकड़ों की संख्या में सपा के साथ ही अन्य दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका शव उनके पैतृक आवास दुद्धी के कटौली गांव पहुंचा। दुद्धी के कटौली गांव में शव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.