दुद्धी में 132 केवीए पावर स्टेशन की मांग
सोनभद्र, अगस्त 31 -- दुद्धी। लखनऊ में दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर नगर की विद्युत एवं विकास संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने दुद्धी में 132 केवीए पावर स्टेशन स्थापित किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। ज्ञापन में पंचम राज्य वित्त आयोग से नगर पंचायत को आवंटित धनराशि बढ़ाने, नगर पंचायत के विस्तारीकरण तथा दुद्धी क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को हटाकर 132 केवीए पावर स्टेशन स्थापित करने अथवा 33 केवीए की नई मिनी टावर लाइन बनाए जाने की मांग की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि दुद्धी क्षेत्र में विद्युत समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जर्जर विद्युत लाइनों और सीमित विद्युत क्षमता के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 132 केवीए पावर स्टेशन अथवा नई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.