सोनभद्र, फरवरी 25 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार की तरफ से बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे के बीच दुद्धी ब्लॉक में हालात चिंताजनक हो गए हैं। शिक्षकों के समायोजन और अंतरजनपदीय स्थानांतरण के कारण यहां सात परिषदीय विद्यालय पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि 95 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरती दिख रही है। दुद्धी ब्लॉक में कुल 220 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी के कारण कई विद्यालयों का संचालन प्रभावित है। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में भी नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बंद विद्यालयों के छात्र आसपास के स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित सचिव दिनेश कुम...