सोनभद्र, अप्रैल 30 -- दुद्धी। टाऊन क्लब मैदान पर बुधवार को देर शाम एकता उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने फीता काटकर किया। मेला संचालक देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मेले में विभिन्न स्टालों पर सामान, खिलौने,पोशाक और झूले सहित बच्चों के मनोरंजन के एक से बढ़कर एक आकर्षण सामान मौजूद रहें। सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर दिलीप पांडे, पूजा कश्यप,धनंजय रावत, सुमित सोनी, शाहिद आलम, आमेश सिंह, निरंजन, अंकित जौहरी अन्य लोग मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...