दुद्धी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान
सोनभद्र, मई 23 -- दुद्धी। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच दुद्धी तहसील मुख्यालय क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमरनाथ जयसवाल, बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, उपेंद्र कुमार, कलावती देवी, सरोज देवी, उमा देवी, आरती कुमारी, विशाल, प्रमोद, अभिषेक, डॉ विनोद, आनंद, मिथिलेश आदि का कहना है कि तेज गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली कटौती का असर घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कटिहार : बरारी में गर्मी के बीच बढ़ी बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.