दुद्धी बार एसोसिएशन के सचिव बहाल
सोनभद्र, जुलाई 21 -- दुद्धी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने दुद्धी बार एसोसिएशन से जुड़े विवादित प्रकरण में महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए सचिव दिनेश कुमार एडवोकेट को पुनः उनके पद पर बहाल कर दिया है। बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के माध्यम से 18 जुलाई 2026 को जारी आदेश में दुद्धी बार एसोसिएशन की आम सभा की 29 मई 2026 को पारित उस कार्यवाही के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है, जिसके तहत सचिव दिनेश कुमार के अधिकार सीज किए गए थे। जारी आदेश में कहा गया है कि सचिव दिनेश कुमार के माध्यम से प्रस्तुत पत्र एवं संलग्न अभिलेखों के अवलोकन के उपरांत प्रथम दृष्टया मामले में सुनवाई आवश्यक प्रतीत होती है। इसी आधार पर उन्हें पुनः सचिव पद पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.