सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली से हो रही है आकस्मिक मौतों पर रोक लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तालिक चालक यंत्र लगाए जाने की मांग की गई है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ईमेल से पत्र भेजा है। एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने भेजे पत्र में कहा है कि बभनी क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत की घटना बेहद दुखद है। यह इस क्षेत्र की पहली और इकलौती घटना नहीं है। इस पहाड़ी- पठारी क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष आकाशीय बिजली के प्रकोप के कारण निरीह ग्रामीणों की आकस्मिक मौतें होती रहती हैं और उनके परिवारजन इस त्रासदी को झेलते हैं। यह भी पढ़ें- दुद्धी तहसील क्षेत्र में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग उन्होंने आकाशी...