मिर्जापुर, मई 1 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव रेलवे लाइन किनारे गुरुवार की सुबह अडाणी पावर प्लांट के कर्मचारी का अर्धनग्न अवस्था में जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सोनभद्र के दुद्धी निवासी है। वह बुधवार को घर से प्लांट पर जाने के लिए निकला था। ट्रैक किनारे कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा? पुलिस घटना की जांच कर रही है।क्षेत्र के धनसीरिया गांव में सुबह ग्रामीण रेलवे ट्रैक किनारे होते हुए जा रहे थे। तभी ट्रैक किनारे बिजली के पोल के पास युवक का जला शव मिला। जो अर्धनग्न अवस्था में था। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.