सोनभद्र, जनवरी 31 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। नई दिल्ली के भारत मंडपम में कल राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस पर दुद्धी की बेटी राजनंदिनी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया राहटकर की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया। सोनभद्र के दुद्धी कस्बे की निवासी डॉ. विनय कुमार एवं ज्योत्सना देवी की सुपुत्री राजनंदिनी को शक्ति फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शक्ति फेलोशिप के लिए देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में शोध कर रही केवल 20 बालिकाओं का चयन किया गया है। इनमें से भी केवल 2 चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मंच पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.