सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित दुद्धी और ओबरा विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में बड़ा उलटफेर संभव है। इन सीटों पर इस बार विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जितने वोटर सूची से हटे हैं, वह पिछली जीत-हार के अंतर से कई गुना अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव में दुद्धी सीट पर 3,208 वोटों और ओबरा सीट पर 26,442 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की गई थी। वहीं, एसआईआर के बाद दुद्धी में 60,982 और ओबरा में 60,738 मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं, जो चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। चार राज्यों की सीमाओं से घिरे प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित सोनभद्र जिले की इन दोनों आरक्षित सीटों पर बदले हुए मतदाता आंकड़े नए राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल 3,42,958 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.