दुजियावाला में गुलदार का आतंक
रिषिकेष, सितम्बर 1 -- बड़कोट रेंज के अंतर्गत दुजियावाला क्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ रही सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह में गुलदार तीन कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि एक कुत्ते को घायल कर दिया। गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है और उन्होंने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम सजवान ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुलदार लगातार आबादी के आसपास घूम रहा है। ऐसे में ग्रामीणों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग भी की। बड़कोट रेंज अधिकारी गणेश उनियाल ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.