नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा। महर्षि कश्यप की जयंती पर दुजाना गांव में उम्मीद संस्था द्वारा स्टेशनरी मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्रह्म सिंह नागर ने की, जबकि मंच संचालन जागेश कुमार ने किया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और प्रधान कपिल कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य छात्रों को सस्ती एवं उपयोगी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...