मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी,हिप्र.। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने को एनएचएआई, एनएच, आरसीडी व आरडब्ल्यूडी को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये निर्देश दिया गया। दुर्घटना वाले क्षेत्रों व स्थलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा के लिये स्पीड ब्रेकर,साईनेज आदि लगाने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायलों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने वाले राह-वीर को चिन्हित करने एवं उन्हें सम्मानित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में विधायक प्रमोद कुमार, नगर निगम के महापौर प्रीति गुप्ता , डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात,एडीएम मुकेश कुमार सिंहा, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, सदर एसडीओ निशांत सिहारा , डीटीओ निवेदिता कुमारी, एनएचएआई ...