दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत
किशनगंज, जून 13 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। गुरुवार की देर शाम एनएच 327ई फोरलेन सड़क पर नसीमगंज चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिभाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। उक्त दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों को इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लोहागड़ा हाट की ओर से बाइक पर सवार तीन युवक आ रहे थे रास्ते में नसीम गंज चौक के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिभाइडर से टकरा जाने के कारण उक्त दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार दुर्घटना में मृत बाइक सवार युवक की पहचान अंकित कुमार उम्र 21 वर्ष पिता स्व अजय कुमार निवासी देवोतर बिरनिया थाना बहादुरगंज के तौर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.