दुघर्टना में बाइक सवार महिला जख्मी
मधेपुरा, मार्च 8 -- दुघर्टना में बाइक सवार महिला जख्मी कुमारखंड। थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया मिड्ल स्कूल के समीप स्टेट हाइवे 91 पर कार की ठोकर से बाइक सवार महिला जख्मी हो गयी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि टिकुलिया वार्ड 8 निवासी शांति देवी अपने देवर के साथ टिकुलिया बाजार कपड़ा खरीदने गई थी । वापस घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार शांति देवी गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके पर से कार लेकर फरार हो गया। सीएचसी में डॉ. राजीव रंजन ने जख्मी महिला का इलाज किया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.