गिरडीह, मार्च 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-जमुआ रोड में बिलोटांड़ गांव के पास सोमवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें दो बाइकों के आमने-सामने हुए टक्कर में उस पर सवार तीन युवक घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल हुए महेशियादिघी गांव के बिट्टू पाठक 19 वर्ष, संजीव ओझा 18 वर्ष तथा दुलाभिठा गांव के मंटू टुडू 29 वर्ष को एक चिकित्सा केंद्र में ले जाकर उपचार करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...