गिरडीह, मार्च 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना अंतर्गत गुनियाथर ओपी क्षेत्र के तेतरिया-गुनियाथर सड़क में सागबारी गांव के पास शनिवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें दो बाइकों के बीच हुए आमने सामने टक्कर में हड़मातरी गांव के युगल ठाकुर 45 वर्ष, उमेश ठाकुर 17 वर्ष, तथा कुलमुंगरी गांव के त्रिभुवन यादव 50 वर्ष, राजेश कुमार साव 24 वर्ष घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद परिजनों ने सभी घायलों का एक निजी चिकित्सा केंद्र में ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.