दुघर्टना में घायल युवक की मौत
रामगढ़, जुलाई 1 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नई सराए सड़क में मंगलवार को टेंपू पलटने से घायल रेलीगढ़ा निवासी युवक विकास मालाकार की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों ने बताया मंगलवार को दिन में गिद्दी नई सराए सड़क में अरगड्डा के पास टेंपू पलटने से रेलीगढ़ा निवासी विकास कुमार और टेंपू में सवार एस ठाकुर और तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां से युवक विकास कुमार को गंभीर स्थिति में रिम्स भेज दिया गया था। जहां देर शाम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.