बेगुसराय, मार्च 7 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया की दो दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ सन्नी कुमार के समक्ष की गयी। बताया गया है कि परमानंदपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति से अध्यक्ष पद पर दिनेश महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अनुसूचित जाति से एक पुरूष, एक महिला, पिछड़ा वर्ग से एक पुरूष, सामान्य वर्ग से तीन पुरूष एवं तीन महिला कुल 10 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वहीं डोंडिचक मिर्जीपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि. से अध्यक्ष पद पर अंजना सिंह एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक महिला, एक पुरूष, पिछडा वर्ग से एक महिला एक पुरूष, सामान्य वर्ग से तीन पुरूष, तीन महिला कुल 11 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.