दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण के लिए 28.33 करोड़ रूपये स्वीकृत
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण एवं उन्हें पुनर्जीवित करने की योजना के तहत दुग्ध संघों के अनुदान के लिए 28 करोड़ 33 लाख 33 हजार रूपये स्वीकृत किए हैं। यह धनराशि द्वितीय किश्त के रूप में स्वीकृत की गई है। इस राशि से आगरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन (उरई), हमीरपुर, महोबा, बांदा, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मेरठ, रामपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ, कानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बहराइच, तथा गोंडा जिले दुग्ध संघों को सुदृढ़ किया जाएगा। इस संबंध में दुग्ध विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.