फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- नवाबगंज। बीसलपुर बंगार गांव निवासी प्रधान धारा सिंह का 12 वर्षीय पुत्र विक्रांत गुरुवार सुबह 9 बजे साइकिल से खेत से घर वापस लौट रहा था। तभी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बैठे गांव के ही निवासी युवक व उसके साथियों ने सामने से आ रहे दुग्ध वाहन के चालक को इशारा किया। उनके इशारा करने के बाद दुग्ध वाहन से चालक व परिचालक ने विक्रांत को जबरन पकड़कर दुग्ध वाहन में डाल लिया, और उसकी साइकिल को पीछे डाल कर दुग्ध वाहन को ले गए। दुग्ध वाहन जैसे ही नवाबगंज मोहम्मदाबाद मार्ग पर रोहिला क्रासिंग के पास जाम में खड़ी हुई। उसी दौरान विक्रांत ने शोर मचाया और खिड़की खोल दुग्ध वाहन से उतरकर एक धािर्मक स्थल पर घुस गया। पुजारी के फोन से पिता को घटना की जानकारी दी। पिता परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे और पुत्र विक्रांत को अपने साथ थाने ल...