कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर देहात। गजनेर कस्बे में शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होने आया सजेती क्षेत्र का एक युवक देर रात तेज रफ्तार दुग्ध वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घेाषित कर दिया। सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव का रहने वाला 21 वर्षीय अनीस गौतम पुत्र धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार को भरतौली गांव के एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होने के लिए गजनेर आया था। देर रात वह सड़क किनारे था। तभी तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी...