रायबरेली, अप्रैल 18 -- बछरावां (रायबरेली)। रायबरेली के बछरांवां थानाक्षेत्र के दुर्गापुर मजरे बन्नावां गांव में बीती देर रात एक दूध डेयरी में बनाए जा रहे पनीर के मामले में शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम व नायब तहसीलदार ने छापेमारी की। इस दौरान पनीर व एक अन्य पदार्थ के नमूनों का सैंपल लिया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से डेरी में मौजूद कर्मचारी में हड़कंप मच गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि बछरावां क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे बन्नावां गांव में मां अन्नपूर्णा दूध डेयरी में बनाए जा रहे पनीर व अन्य मामले की उन्हें शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार उमेश चंद मिश्रा सहित उन्होंने विभाग की टीम के साथ उक्त डेरी पर छापेमारी की। वहां पर पनीर बनाया जा रहा था। कुछ पनीर पहले से बना रखा था। छापेमारी के दौरान ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.