औरैया, जुलाई 16 -- देशी घी, पनीर, दही, खोया, छाछ और मिठाई जैसे दुग्ध उत्पादों का कारोबार शुरू करने या बढ़ाने वालों के लिए उद्योग विभाग ने ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। योजना में बैंक ऋण के साथ परियोजना के आकार के अनुसार अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकेगी। योजना में 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर 25 प्रतिशत या अधिकतम 6.25 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। बड़ी परियोजनाओं के लिए भी अलग-अलग सीमा तय की गई है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लोगों को पांच प्रतिशत अंशदान देना होगा। उपायुक्त उद्योग दिनेश चंद्र ने बताया कि आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो। यह भी पढ़ें- ओडीओपी प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 300 लोगों को मिलेगा मुफ्त टूलकिट आवेदन केवल ऑनलाइन लिए जाए...