महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पनीर और दूध के नमूने लेकर कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। अभियान प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। टीम ने निचलौल स्थित एक बेकर्स का निरीक्षण कर पनीर का नमूना लिया। इसके बाद ओड़वलिया, निचलौल में एक किराना स्टोर से मधुसूदन ब्रांड के डबल टोंड दूध का नमूना लिया गया। वहीं कटहरी बाजार स्थित एक पनीर सेंटर से भी पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें- दुग्ध उत्पादों पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दिन में 10 नमूने जांच को भेजे प्रभारी सहायक आयुक्त ...