दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों का गठन समय पर करें : डीएम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (तिमुल) के सदातपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय और प्लांट का बुधवार को डीएम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध प्रसंस्करण संयत्र, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, पैकेजिंग, शीत शृंखला व्यवस्था, दुग्ध संग्रहण एवं विपणन प्रणाली की जानकारी ली।इस दौरान डीएम ने तिमुल के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा को जल्द से जल्द दुग्ध उत्पादक सहकारी सहयोग समितियों का गठन करने व दुग्ध संग्रहण में वृद्धि के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाने वाले सभी दुग्ध एवं उत्पादों की मानकों के अनुरूप शुद्धता, सुरक्षा एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार का 'सात निश्चय पार्ट-3' में दुग्ध सहकारिता विस्तार कार्यक्रम जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.