बागेश्वर, जून 25 -- देवेंद्र, गरुड़। डेयरी विकास विभाग के तत्वाधान में दुग्ध उत्पादक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दुग्ध उत्पादक महिलाओं को लाभांश व बोनस का वितरण भी किया गया। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति फुलवाड़ीगूंठ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख किशन बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादन से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन आजीविका का बेहतर साधन तो है ही, शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए भी बेहद जरूरी है। विशिष्टि अतिथि नपं अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि महिलाएं ही पहाड़ की रीढ़ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...