हरदोई, मई 4 -- हरदोई। जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए बनाए गए पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार को दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जीपीएस ट्रैकर की सहायता से बिना पूर्व सूचना सीधे माधौगंज विकासखंड स्थित मोहब्बतपुर पशु आश्रय स्थल पहुंचकर निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ वृहद गो संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुग्ध आयुक्त ने आश्रय स्थलों पर संरक्षित पशुओं की स्थिति, उनके खानपान, चिकित्सा सुविधाओं तथा रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने अभिलेखों का सत्यापन करते हुए भूसा भंडारण, हरे चारे की उपलब्धता और पशु आहार की गुणवत्ता की जांच की। यह भी पढ़ें- जनपद के सात नवनिर्मित वृहद गो संरक्षण केंद्रों का लोकार्पण व्यवस्थाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.