मथुरा, सितम्बर 29 -- थाना गोवर्धन पुलिस टीम की नगला सपेरा की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले की पुलिया के समीप रविवार रात धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से युवती को ले जाने वाले आरोपी से मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से पैर में गोली लगने से आरोपी युवक घायल हो गया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार रात करीब साढे 10 बजे प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी संदीप कुमार, उप निरीक्षक शरद कुमार त्यागी, चौधरी सतेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में थे। पुलिस टीम गांव नगला सपेरा की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले की पुलिया के समीप चेकिंग करने लगी। इस दौरान पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य से बहला-फुसला कर युवती को साथ ले जाने के आरोप में वांछित आरोपी मुस्ताक उर्फ गोली से पुलिस की मुठभेड...