बोकारो, मई 13 -- दामोदा। आगामी 14 से 21 जून तक दुग्दा कोल वाशरी फुटबॉल मैदान साप्ताहिक योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में योगाभ्यास, षट्कर्म एवं व्रत धारण का अभ्यास कराया जायेगा। शिविर को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद सहित मुखिया रेणु देवी, कमलेश प्रसाद सिंह, नवीन सिंह, संतोष गुप्ता, बबन शर्मा, निरंजन पांडेय, अराधना सिन्हा, प्रीति ठक्कर, अशोक प्रसाद, बेबी देवी आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...