दुग्दा में दामोदर में मछली पकड़ने के दौरान डूबा ग्रामीण
बोकारो, मई 21 -- बेरमो अनुमंडल अंतर्गत दुग्दा थाना क्षेत्र के बुढ़ीडीह गांव स्थित दामोदर नदी में बुढ़ीडीह तुरी टोला निवासी महादेव तुरी ऊर्फ बबलू तुरी (40 वर्ष) बुधवार को मछली पकड़ते वक्त गहरे पानी में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही दामोदर नदी पुल के ऊपर काफी लोग जमा हो गए। बुढ़ीडीह तुरी टोला के योगेंद्र तुरी ने बताया कि महादेव तुरी ऊर्फ बबलू तुरी मेरा छोटा भाई है। वह मछली मारने के लिए बंसी लेकर घर से दोपहर में दामोदर नदी आया हुआ था। नदी में स्नान कर रही महिलाओं ने महादेव को नदी में डूबते हुए देखा और हो हल्ला किया। घटना की सूचना पाकर दुग्दा थाना की पुलिस पहुंच गई है।घटना स्थल पर महादेव तुरी का चप्पल और मछली पकड़ने वाला बंसी पड़ा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक दामोदर नदी में उसकी खोजबीन जारी थी परंतु उसका पता नहीं चल सका था। मालूम हो कि बेरमो में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.