बोकारो, जून 21 -- बेरमो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी की संगठनात्मक कार्यकारिणी तथा एसआइआर विषय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 22 जून को शाम 4 बजे दुग्दा स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में आयोजित होगी। यह जानकारी चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने देते हुए बताया कि यह बैठक बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी की भावी रणनीति, कार्यकारिणी से जुड़े विभिन्न विषयों एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...