बोकारो, जुलाई 15 -- दामोदा, प्रतिनिधि। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बोकारो डीसी को पत्र प्रेषित कर आगामी 18 जुलाई को जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की बात कही है। सांसद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दुग्दा कोल वाशरी के किए भूमि अधिग्रहण के नियम विरुद्ध भारत कोंकिग कोल लिमिटेड द्वारा निजी कंपनी जिंदल को कोल वाशरी देने के विरोध में 18 जुलाई को जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि विस्थापितों से शिकायत मिली है कि राजस्व ग्राम बांधडीह मौजा नंबर 111, दुग्दा मौजा नंबर 114, रटारी मौजा नंबर 110 एवं बूढंसेरा मौजा नंबर 109 की रैयती भूमि को वर्ष 1983 में तत्कालीन हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड से दुग्दा कोल वाशरी भारत कोंकिग कोल लिमिटेड को निहित किया गया था। परंतु वर्तमान में भारत कोंकिग कोल ...