गढ़वा, मार्च 24 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत की भरत पहाड़ी गांव स्थित देवीधाम मंदिर के प्रांगण में युवा संघर्ष सेना के तत्वावधान में 29 मार्च को दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ झुना सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जहां सुप्रसिद्ध गायक महावीर यादव व राजमुनि झारखंडी के बीच मुकाबला होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...