बक्सर, फरवरी 15 -- राजपुर। प्रखंड क्षेत्र के तियरा पंचायत अंतर्गत मनोहरपुर गांव के योगीबीर बाबा के प्रांगण में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दुगोला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें लोक गायक मुन्ना माखन और मिथिलेश कुमार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गौरतलब हो कि मनोहरपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर वर्षों से मेला लगता है, जिसे देखने के लिए बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व नौजवान दूर-दूर से आते हैं। दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन तियरा पंचायत के समाजसेवी राम अवतार राम, धर्मेंद्र सिंह, बिहारी रजक, गजाधर पांडेय, बरमेश्वर पांडेय, मुन्ना पांडेय, कपिलमुनी ठाकुर, राजेश यादव व मोती सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जबकि, अध्यक्षता अरूण कुमार सिंह व संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.